विदेश की खबरें | अबूधाबी के एक रेस्तरा में गैस विस्फोट, दो की जान गयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी में सोमवार को एक रेस्तरां में जबर्दस्त विस्फोट होने से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अबूधाबी, 31 अगस्त संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी में सोमवार को एक रेस्तरां में जबर्दस्त विस्फोट होने से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खलीज टाईम्स ने खबर दी है कि यहां राशिद बिन सईद मार्ग पर एक इमारत में स्थित इस फास्टफूड रेस्तरां में यह विस्फोट हुआ जिससे कई लोग घायल भी हो गये।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: पैंगोंग झील के पास भारत ने नाकाम की चीन की घुसपैठ की कोशिश.

अबूधाबी के मीडिया कार्यालय ने कहा, ‘‘ मौके पर हुई जांच के अनुसार यह घटना ईंधन भरने के दौरान गैस कंटेनर की फिटिंग में गड़बड़ी होने के कारण हुई।’’

अबूधाबी की पुलिस के मुताबिक आपात कार्रवाई दलों ने संबंधित इमारत से लोगों को बाहर निकाल लिया है और इलाके को घेर लिया है।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Updates: UAE में कोरोनावायरस के 362 नए मामले, खेला जाना है आईपीएल.

अबूधाबी के मीडिया कार्यालय ने सोशल मीडिया पर बताया कि विस्फोट में दो लोगों की जान चली गयी।

मीडिया कार्यालय के अनुसार जिन दो व्यक्तियों की मौत हुई उनमें एक तो विस्फोट स्थल पर था जबकि दूसरा वहां से गुजरते समय मलबे की चपेट में आ गया।

आपात एवं जनसुरक्षा निदेशालय का त्वरित कार्रवाई बल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घटना स्थल पर है।

खबर के अनुसार चश्मदीदों ने कहा कि ‘‘धमाका इतना तेज था कि आसपास का क्षेत्र दहल गया।’’

खबर के अनुसार धमाके में पूरा रेस्तरां और इमारत का भूतल तबाह हो गया। वहां खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गयीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी