देश की खबरें | मप्र में सतना पुलिस ने 2.30 करोड़ रुपए का गांजा जब्त किया, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश मे सतना पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर इनके पास से 2.30 करोड़ रुपए का गांजा जब्त किया है।

सतना (मप्र), दो सितंबर मध्यप्रदेश मे सतना पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर इनके पास से 2.30 करोड़ रुपए का गांजा जब्त किया है।

रीवा के पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को कृपालपुर मोड़ पर एक ट्रक को तलाशी के लिए रोका और उसमें से 1,160 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

जोगा ने बताया कि यह प्रतिबंधित मादक पदार्थ ओड़िशा से सतना के रास्ते रीवा ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि यह नशीला पदार्थ ट्रक में मुरमुरे की बोरियों के नीचे बोरियों में छिपाकर रखा गया था।

अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थो की तस्करी के आरोप में पुलिस ने उत्तराखंड के रहने वाले सुरेश यादव, सोनथ सिंह यादव और रीवा जिले के रहने वाले अरुण कुशवाहा को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह मादक पदार्थ की यह खेप ओडिशा से मध्यप्रदेश ला रहे थे। गिरोह के बारे में अन्य जानकारी हासिल करने के लिए आरोपियों से आगे पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\