खेल की खबरें | गांगुली को ‘चेकअप’ के लिये अस्पताल ले जाए गये, सभी जांच सामान्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को उनके हृदय की जांच के लिये बुधवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी एंजियोप्लास्टी हुए को अभी एक महीना भी नहीं बीता है।

कोलकाता, 27 जनवरी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को उनके हृदय की जांच के लिये बुधवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी एंजियोप्लास्टी हुए को अभी एक महीना भी नहीं बीता है।

अस्पताल ने बयान में कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान 48 वर्षीय गांगुली के अस्पताल के आपात कक्ष में कई परीक्षण किये गये और उनमें कोई बदलाव नहीं आया है। वे स्थिर हैं।

इससे पहले गांगुली के परिवार के सूत्रों ने बताया कि बैचेनी महसूस करने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

अस्पताल ने बयान में कहा, ‘‘गांगुली अपने हृदय की जांच के लिये आये हैं। पिछली बार अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके मापदंडों में कोई बदलाव नहीं आया है और उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर (तापमान, नाड़ी, श्वसन दर और रक्तचाप) स्थिर हैं। ’’

एक सीनियर चिकित्सक ने बताया कि गांगुली बुधवार की रात को भी अस्तपाल में रहेंगे और डॉक्टर गुरुवार को उनकी एंजियोग्राफी कर सकते हैं।

इससे पहले इस महीने की शुरूआत में भारत के पूर्व कप्तान को व्यायाम करते हुए सीने में दर्द उठा था। उनकी धमनियों में रुकावट पाई गई थी। इसके बाद गांगुली की एंजियोप्लास्टी हुई थी।

उनके इलाज के लिये नौ सदस्यीय चिकित्सा टीम बनाई गई थी और देवी शेट्टी, आर के पांडा, सैमुअल मैथ्यू, अश्विन मेहता तथा न्यूयॉर्क से शमिन के शर्मा जैसे विशेषज्ञों से राय लेने के बाद दिल की धमनी में स्टेंट डाला गया था ।

उनके एक पारिवारिक सूत्र ने बताया कि सीने में बेचैनी की शिकायत पर उन्हें साल्टलेक इलाके में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

कोलकाता पुलिस ने बेहाला स्थित उनके आवास से आसानी से अस्पताल पहुंचाने के लिये ग्रीन कोरिडोर बनाया ।

उनकी पत्नी डोना गांगुली और भाई स्नेहाशीष गांगुली उनके साथ अस्पताल गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी