देश की खबरें | गांगुली ने कहा, साल के आखिर तक नहीं खत्म होगा कोविड-19, आईपीएल दूसरे देश में होना लगभग तय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि देश को इस साल के आखिर या अगले साल की शुरूआत तक कोविड-19 महामारी को झेलना होगा। उनके इस बयान से यह लगभग साफ हो गया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन भारत में नहीं होगा।

नयी दिल्ली, छह जुलाई बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि देश को इस साल के आखिर या अगले साल की शुरूआत तक कोविड-19 महामारी को झेलना होगा। उनके इस बयान से यह लगभग साफ हो गया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन भारत में नहीं होगा।

टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के साथ बातचीत में भारत में कोरोना वायरस की स्थिति के बारे में पूछे गये सवाल पर गांगुली ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि अगले दो-तीन-चार महीने थोड़े कठिन होंगे। हमें बस इसे सहन करना होगा और साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत तक जीवन सामान्य हो जाना चाहिए।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 5,368 नए मरीज पाए गए, 204 लोगों की मौत: 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बीसीसीआई पहले ही सितंबर से नवंबर के बीच आईपीएल के आयोजन की योजना बनाई है।

बोर्ड की पहली पसंद टूर्नामेंट के देश में आयोजन की होगी लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के कारण ऐसा मुश्किल लग रहा है। कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में COVID-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंचा, 24 घंटे में 1379 नए केस.

यूएई और श्रीलंका के बाद सोमवार को न्यूजीलैंड ने भी टूर्नामेंट की मेजबानी की पेशकश की है।

‘दादा ओपन विद मयंक’ कार्यक्रम में पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘मैं टीके (वैक्सीन) के निकलने का इंतजार करूंगा। तब तक, हमें थोड़ा और सावधान रहना होगा। हम जानते हैं कि क्या हो रहा है और हम बीमार नहीं पड़ना चाहते हैं। लार एक मुद्दा है। हो सकता है कि एक बार टीका लगने के बाद किसी भी अन्य बीमारी की तरह, सब कुछ ठीक हो जाएगा।’’

महामारी ने भले ही दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया हो, लेकिन बल्लेबाज गांगुली ने इसकी तुलना पिच सामंजस्य बैठाने से करते हुए कहा, ‘‘ यह बल्लेबाजी रणनीति की तरह है, यह सभी पिचों पर एक समान नहीं खेलते है। आप धीमी पिचों पर अलग तरह से खेलते हैं और जब यह सपाट होती है तो आपका तरीका दूसरा होता है। कोविड-19 भी उसी चरण में है, ठीक होने की चरण में।’’

गांगुली ने कहा, ‘‘ उम्मीद है कि साल के आखिर तक हम सब ठीक होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट