Delhi Gang Rape Case: दिल्ली के होटल में टूरिस्ट गाइड से सामूहिक बलात्कार, दूसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के होटल में एक टूरिस्ट गाइड से दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 सितंबर दिल्ली के होटल में एक टूरिस्ट गाइड से दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को रियायती दरों पर कर्ज दिलाने का लालच देकर शुक्रवार रात को वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़े | Sec 144 in Several Districts of Rajasthan: राजस्थान के कई जिलों में कल से धारा 144 लागू, सीएम अशोक गहलोत ने जनता से की कॉपरेट करने की अपील.

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता से संपर्क कर उसे रियायती दरों पर कर्ज देने के बहाने होटल में बुलाया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने होटल के कमरे में कथित तौर पर गाइड का बलात्कार किया।

यह भी पढ़े | झारखंड में कोरोना के 1492 नए केस, संक्रमितो की संख्या 71,352 हुई: 20 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि पीड़िता ने शनिवार को इस बाबत अपनी शिकायत दी।

शिकायत के आधार पर कनॉट प्लेस थाने में एक महिला समेत छह आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है।

नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल ने कहा, '' इस मामले में मनोज शर्मा नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया जो मालवीय नगर में रहता है। ''

अधिकारी ने कहा कि शर्मा पेशे से ठेकेदार है।

उन्होंने कहा कि जिस कमरे में वारदात को अंजाम दिया गया, उसे दो कारोबारियों के नाम पर बुक किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड