जरुरी जानकारी | गंगाधर ऑयल का आईपीओ 22 नवंबर को खुलेगा

नयी दिल्ली, 16 नवंबर गंगाधर ऑयल रिफाइनरी इंडिया लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 22 नवंबर को खुलेगा और 24 नवंबर को बंद होगा।

आईपीओ संबंधी दस्तावेजों के मसौदे के मुताबिक, इस निर्गम में 302 करोड़ रुपये मूल्य के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तकों एवं मौजूदा शेयरधारकों के पास रखे 1.17 करोड़ शेयरों की भी बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।

बाजार सूत्रों के मुताबिक, ओएफएस के जरिये करीब 500 करोड़ रुपये जुटाए जाने की उम्मीद है।

नए शेयरों की बिक्री से हासिल होने वाली राशि का इस्तेमाल कर्जों के भुगतान और सिलवासा संयंत्र के लिए नए उपकरणों की खरीद में किया जाएगा।

आईपीओ खुलने के एक दिन पहले 21 नवंबर को बड़े (एंकर) निवेशकों से बोलियां आमंत्रित की जाएंगी।

गंगाधर ऑयल रिफाइनरी व्हाइट ऑयल की प्रमुख उत्पादक कंपनी है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)