देश की खबरें | देशभर के सैकड़ों बेरोजगारों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत छह गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के अलग-अलग राज्यों के सैकड़ों बेरोजगारों को ‘डेटा एंट्री’ के काम की आड़ में ठगने वाले गिरोह का इंदौर पुलिस ने शुक्रवार को भंडाफोड़ करके एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 24 नवंबर देश के अलग-अलग राज्यों के सैकड़ों बेरोजगारों को ‘डेटा एंट्री’ के काम की आड़ में ठगने वाले गिरोह का इंदौर पुलिस ने शुक्रवार को भंडाफोड़ करके एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृदुल शर्मा, रोहन पंवार, सौरभ गौसर, अमन मालवीय, रितिक भाटी और किरण सिंह के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पांच वेबसाइट बना रखी थीं जिनके जरिये बेरोजगारों को ‘डेटा एंट्री’ के काम से मोटी कमाई का कथित झांसा देकर जाल में फंसाया जाता था।

दंडोतिया ने बताया कि आरोपियों ने धार, मुंबई, दिल्ली, पुणे, कानपुर और बाराबंकी सहित देश के विभिन्न शहरों के सैकड़ों बेरोजगारों से ‘डेटा एंट्री’ का काम कराया, लेकिन जब मेहनताना देने की बारी आई तो टालमटोल करने लगे।

उन्होंने कहा कि गिरोह के सदस्य उनके जाल में फंसे लोगों को कथित तौर पर यह कहकर धमकाते थे कि उनके द्वारा किए गए ‘डेटा एंट्री’ के काम में गंभीर चूक हो गई है जिससे उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

दंडोतिया ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से देश के अलग-अलग राज्यों के 10,000 बेरोजगारों के मोबाइल नंबर और अन्य ब्योरा मिला है। इस मामले की विस्तृत जांच जारी है।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी