जरुरी जानकारी | अवैध तरीके से 50 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट लाभ लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जीएसटी अधिकारियों ने अवैध तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने की पढ़ाई कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर कथित रूप से 115 फर्जी कंपनियों के जरिये करीब 50 करोड़ रुपये का आईटीसी लाभ लेने के मामले में शामिल होने का आरोप है।

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर जीएसटी अधिकारियों ने अवैध तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने की पढ़ाई कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर कथित रूप से 115 फर्जी कंपनियों के जरिये करीब 50 करोड़ रुपये का आईटीसी लाभ लेने के मामले में शामिल होने का आरोप है।

तृतीय वर्ष का छात्र और अहमदाबाद में सीए कंपनी में भागीदार प्रिंस मनीष कुमार खत्री ने कथित रूप से फर्जी कंपनियों का पंजीकरण कराया। इन कंपनियों का उपयोग माल एवं सेवा कर (जीएसटी) भुगतान से बचने में किया गया था। इसके लिये इन कंपनियों द्वारा आईटीसी के रूप में सृजित बिल का उपयोग किया गया।

यह भी पढ़े | उप्र : राजद्रोह मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली गई.

सूत्र ने कहा कि इन सबके जरिये गलत तरीके से 50.24 करोड़ रुपये का आईटीसी का लाभ लिया गया।

उसने कहा कि खत्री कथित रूप से 115 फर्जी कंपनियों के पंजीकरण और इन कंपनियों के जीएसटी रिटर्न भरने में मुख्य रूप से शामिल था। इस प्रकार गलत तरीके से जीएसटी भुगतान का उपयोग कर आईटीसी का लाभ उठाने के लिये बिल जारी किये।

यह भी पढ़े | Maharashtra: 87 साल के बुजुर्ग डॉक्टर डॉक्टर रामचंद्र दानेकर कोरोना संकट में निभा रहे हैं अपनी जिम्मेदारी, लोगों के घर जाकर करते हैं इलाज.

ये फर्जी कंपनियां 9 जीएसटी आयुक्त कार्यालयों के दायरे में फैली थी और जीएसटी खुफिया महानिदेशालय ने आंकड़ों के विश्लेषण के जरिये इनकी धोखाधड़ी को पकड़ लिया।

कुल 115 फर्जी कंपनियों से 49 अहमदाबाद उत्तरी आयुक्त कार्यालय, 27 वडोदरा-दो आयुक्त कार्यालय, 15 भिवंडी आयुक्त कार्यालय, 12 गांधीनगर आयुक्त कार्यालय के अंतर्गत थी।

सूत्र ने कहा, ‘‘जीएसटी पंजीकरण में आधार के उपयोग से इस प्रकार के गलत कार्यों में शामिल लोगों पर शिकंजा कसा जा सकेगा जो जीएसटी चोरी और आईटीसी पास करने को लेकर फर्जी कंपनियां बनाते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\