देश की खबरें | गांधी परिवार मुझे और खरगे को अपना आशीर्वाद दे रहा है : शशि थरूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने रविवार को कहा कि गांधी परिवार चुनाव में उनका और दूसरे उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे का समर्थन कर रहा है और दोनों में से किसी के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया नहीं अपना रहा है।

मुंबई, नौ अक्टूबर कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने रविवार को कहा कि गांधी परिवार चुनाव में उनका और दूसरे उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे का समर्थन कर रहा है और दोनों में से किसी के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया नहीं अपना रहा है।

यहां महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद थरूर ने संवाददाताओं से कहा कि उनका उद्देश्य 2024 के चुनाव से पहले कांग्रेस को मजबूत बनाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘गांधी परिवार मुझे और खरगे जी को अपना आशीर्वाद दे रहा है। क्योंकि, हम कांग्रेस को मजबूत करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।’’

थरूर ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि खरगे और उनके बीच चुनावी मुकाबला एक ‘‘आधिकारिक उम्मीदवार’’ (खरगे) और एक ‘‘अनाधिकारिक उम्मीदवार’’ (थरूर) के बीच है, जैसा कि कुछ नेता दावा कर रहे हैं।

थरूर ने कहा, ‘‘गांधी परिवार के साथ संवाद के बाद मैं आश्वस्त हुआ कि उनकी तरफ से मेरे या खरगे के प्रति कोई पक्षपातपूर्ण रवैया नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा को विपक्ष का हिस्सा बनने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि 2024 के चुनाव के बाद उन्हें वहीं बैठना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\