देश की खबरें | गंभीर ने डीडीए से यमुना खेल परिसर का नाम बदल भगत सिंह के नाम पर रखने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से यमुना खेल परिसर का नाम बदलकर इसे स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नाम पर रखने का आग्रह करते हुए कहा कि महान क्रांतिकारी को सम्मान देने की दिशा में यह एक छोटा कदम होगा।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से यमुना खेल परिसर का नाम बदलकर इसे स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नाम पर रखने का आग्रह करते हुए कहा कि महान क्रांतिकारी को सम्मान देने की दिशा में यह एक छोटा कदम होगा।

डीडीए के उपाध्यक्ष को लिखे पत्र में भाजपा सांसद ने नगरीय निकाय से परिसर के मुख्य द्वार पर क्रांतिकारी की विशाल प्रतिमा स्थापित करने की भी अपील की।

पूर्वी दिल्ली में स्थित विशाल यमुना खेल परिसर राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख खेल स्थलों में से एक है।

सांसद ने यह अपील भारत की आजादी की 75वीं वर्षगाँठ से पहले की है, जिसे केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर मनाने की योजना बनाई है।

पत्र में कहा गया है, "भारत जब भी स्वतंत्रता पर गर्व महसूस करेगा, वह हमेशा उन महापुरुषों के बलिदान के प्रति नतमस्तक रहेगा, जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।"

अविभाजित पंजाब में जन्मे सिंह को 1931 में तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने फाँसी दे दी थी।

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए 23 मार्च को 'शहीद दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इन क्रांतिकारियों को ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जे पी सॉन्डर्स की हत्या के लिए फांसी दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड