खेल की खबरें | लय हासिल कर ली है लेकिन ज्यादा दबाव नहीं था : स्मिथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में शतक जड़कर ‘खोई लय’ हासिल कर ली लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उन पर ज्यादा दबाव नहीं था ।

सिडनी, 28 नवंबर आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में शतक जड़कर ‘खोई लय’ हासिल कर ली लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उन पर ज्यादा दबाव नहीं था ।

स्मिथ ने पहले वनडे में 66 गेंद में 105 रन बनाये । आस्ट्रेलिया ने यह मैच 66 रन से जीता ।

यह भी पढ़े | Hardik Pandya बोले- सही समय पर करूंगा गेंदबाजी, हमें अन्य हरफनमौला खिलाड़ियों को तराशने की जरूरत.

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने फिर से लय हासिल कर ली । आरोन फिंच और डेविड वार्नर ने इतनी अच्छी शुरूआत दी थी कि मैं खुलकर खेल सका । ’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने चुन लिया था कि किन गेंदबाजों को कहां मारना है । मैने अपनी ताकत के अनुसार अच्छे शॉट्स खेले ।’’

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st ODI 2020: पहले वनडे मुकाबले में बनें ये प्रमुख रिकार्ड्स.

स्मिथ ने कहा ,‘‘ मुझ पर ज्यादा दबाव नहीं था जैसा पहले हुआ करता था । इससे पहले जब मैने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है तो टीम संकट में होती थी और मुझ पर पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी होती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं था ।’’

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले मैचों में भी वह यह लय बरकरार रख सकेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\