जरुरी जानकारी | गेल का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 46 प्रतिशत घटकर 1,537 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की गैस उत्पादक कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी जुलाई-सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 46 प्रतिशत घटकर 1,537.07 करोड़ रुपये रह गया।

नयी दिल्ली, चार नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की गैस उत्पादक कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी जुलाई-सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 46 प्रतिशत घटकर 1,537.07 करोड़ रुपये रह गया।

गेल इंडिया ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 2,862.95 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

उर्वरक संयंत्रों एवं सीएनजी खुदरा विक्रेताओं को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करने वाली कंपनी ने अप्रैल-जून की तिमाही में 2,915.19 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। इस तरह पहली तिमाही की तुलना में उसका लाभ दूसरी तिमाही में 47.2 प्रतिशत तक घट गया।

हालांकि, दूसरी तिमाही में गेल का प्राकृतिक गैस विपणन कारोबार से राजस्व करीब दोगुना हो गया लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण गैस की कीमतें बढ़ने से मुनाफा कमाने की क्षमता घट गई।

वहीं पेट्रोरसायन कारोबार में कंपनी ने 346.22 करोड़ रुपये का कर-पूर्व घाटा उठाया जबकि एक साल पहले की समान अवधि में उसे 363.29 करोड़ रुपये का कर-पूर्व लाभ हुआ था।

गेल ने कहा कि रूस की गैजप्रॉम की एक पूर्व इकाई से होने वाली एलएनजी आपूर्ति में बाधा पड़ने से उसके कारोबार पर असर पड़ा। गैजप्रॉम जर्मेनिया की अनुषंगी गैजप्रॉम मार्केटिंग एंड ट्रेडिंग सिंगापुर (जीएमटीएस) ने मई-जून में गेल को एलएनजी की आपूर्ति रोक दी थी।

गेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में पाइपलाइन एवं पेट्रोरसायन कारोबार पर करीब 3,970 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया है जो वार्षिक लक्ष्य का 53 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा