जरुरी जानकारी | गेल इंडिया अगले तीन साल में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 6,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की गेल इंडिया नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अगले तीन साल में 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

मुंबई, 30 मई सार्वजनिक क्षेत्र की गेल इंडिया नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अगले तीन साल में 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

गेल इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मनोज जैन ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि यह निवेश बढ़कर 2030 तक अतिरिक्त 20,000 करोड़ रुपये तक जा सकता है।

कंपनी के निदेशक (वित्त) राकेश कुमार जैन ने कहा कि गेल ने अगले पांच साल में 40,000 करोड़ रुपये के पूंजी व्यय की योजना बनायी है। यह निवेश विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा। कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 में 112 प्रतिशत उछलकर 10,364 करोड़ रुपये रहा।

निदेशक ने कहा कि कुल पूंजी व्यय में से 20,000 करोड़ रुपये कर्ज और शेष राशि आंतरिक संसाधनों से जुटाई जाएगी।

गेल के चेयरमैन ने कहा कि कंपनी 2030 तक 3,000 मेगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने पर गौर कर रही है। इसमें से 1,000 मेगावॉट अगले तीन साल में स्थापित होने की उम्मीद है।

इस बीच, मनोज जैन ने कहा कि गेल संपत्ति को बाजार पर चढ़ाने के बारे में सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रही है। कंपनी को वित्त वर्ष 2022-23 में संपत्ति के मौद्रीकरण के जरिये 4,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें