IPL 2023, DC vs CSK Live Inning Updates: गायकवाड़ और कोंवे की आतिशी पारी के बदौलत चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 224 रन का लक्ष्य

रूतुराज गायकवाड़ और डेवोन कोंवे के बीच पहले विकेट के लिये 87 गेंद में 141 रन की साझेदारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के आखिरी लीग मैच में शनिवार को तीन विकेट पर 223 रन बनाये ।

सीएसके (Photo Credits: IPL/Twitter)

नयी दिल्ली, 20 मई रूतुराज गायकवाड़ और डेवोन कोंवे के बीच पहले विकेट के लिये 87 गेंद में 141 रन की साझेदारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के आखिरी लीग मैच में शनिवार को तीन विकेट पर 223 रन बनाये. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो उनके सलामी बल्लेबाजों ने सही साबित कर दिखाया. दोनों ने दिल्ली के किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा और पहले ही ओवर से तेजी से रन बनाने का सिलसिला शुरू किया. गायकवाड़ 50 गेंद में तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर आउट हुए जबकि कोंवे ने 52 गेंद में 87 रन की पारी खेली जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल थे. यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 224 रन का टारगेट, गायकवाड़ और कॉनवे ने खेली आतिशी पारी

13 मैचों में 15 अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज चेन्नई को प्लेआफ में पहुंचने के लिये यह मैच जीतना है जबकि दिल्ली पहले ही प्लेआफ की दौड़ से बाहर है.

धोनी के आखिरी आईपीएल की अटकलों के बीच उन्हें खेलते देखने के लिये मैदान में भारी संख्या में पीली जर्सी पहने दर्शक जुटे. दोपहर का मैच और गर्मी के बावजूद दर्शकों के उत्साह में कोई कमी नहीं थी और चेन्नई के बल्लेबाजों के हर शॉट पर स्टेडियम शोर से गूंज उठता.

दूसरे ओवर में गायकवाड़ ने ललित यादव को चौका और कोंवे ने छक्का लगाकर 13 रन ले डाले. अनुभवी स्पिनर अक्षर पटेल का स्वागत गायकवाड़ ने चौथे ओवर में छक्के के साथ ही किया. चेतन सकारिया ने हालांकि छठे ओवर में सिर्फ दो रन ही दिये और पावरप्ले के छह ओवर में चेन्नई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 52 रन था.

चेन्नई के सौ रन 68 गेंद में बने और गायकवाड़ ने 12वें ओवर में कुलदीप यादव को लगातार तीन छक्के जड़कर इस आंकड़े को छुआ. इस ओवर में 20 रन बने । खलील अहमद 14वें ओवर में गेंदबाजी के लिये लौटे और कोंवे ने उन्हें डीप मिडविकेट पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया । अगली गेंद पर उन्होंने एक चौका भी जड़ा.

अगले ओवर में सकारिया ने गायकवाड़ को रिली रोसोयू के हाथों लपकवा कर इस साझेदारी को तोड़ा । नये बल्लेबाज शिवम दुबे ने ललित यादव को 16वें ओवर में पहला छक्का लगाया और अगली दो गेंद वाइड रही । इसके बाद चौके के साथ इस ओवर में 19 रन बने. दुबे और कोंवे के बीच 50 रन की साझेदारी सिर्फ 17 गेंद में पूरी हुई.

दुबे ने 18वें ओवर में खलील को दो छक्के लगाये लेकिन ललित यादव को कैच देकर आउट हो गए. उन्होंने नौ गेंद में 22 रन बनाये.

दर्शकों की भारी मांग पर धोनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे. इस बीच कोंवे को एनरिच नॉर्किया ने अमन हकीम खान के हाथों लपकवाया ।धोनी ने चार गेंद में नाबाद पांच और रविंद्र जडेजा ने सात गेंद में नाबाद 20 रन बनाये.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड