जरुरी जानकारी | गडकरी ने एमएसएमई से कार्य कुशलता बढ़ाने के लिये छतों पर सौर संयंत्र लगाने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) से कारोबार दक्षता में सुधार के लिये छतों पर सौर संयंत्र लगाने को लेकर सस्ती दर पर मिलने वाली कर्ज योजना के लिये आवेदन करने का अनुरोध किया।

नयी दिल्ली, दो मार्च केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) से कारोबार दक्षता में सुधार के लिये छतों पर सौर संयंत्र लगाने को लेकर सस्ती दर पर मिलने वाली कर्ज योजना के लिये आवेदन करने का अनुरोध किया।

डिजिटल तरीके से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएसएमई और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि छतों पर लगाये जाने वाले सौर संयंत्र एमएसएमई के लिये लाभकारी हैं। इससे बिजली खपत की लागत काफी हद तक कम हो जाएगी। औसतन उनके परिचालन लागत का 20 प्रतिशत हिस्सा बिजली का ही है।

एमएसएमई को छतों पर सौर संयंत्र लगाने में मदद के लिये मंत्रालय ऋण गारंटी कार्यक्रम के लिये विश्वबैंक के साथ काम कर रहा है। इसका मकसद एमएसएमई के लिये वित्त सुलभ कराना है।

उन्होंने कहा, ‘‘बड़े संयंत्रों से उत्पादित सौर बिजली की दरें 1.9 रुपये प्रति यूनिट तक आ गयी हैं। इसको देखते हुए एमएसएमई को अपने ऊर्जा खर्च में कमी लाने के लिये इस अवसर का उपयोग निश्चित रूप से करना चाहिए।’’

विश्वबैंक ने 2016 में ‘सोलर रूफटॉफ’ वित्त पोषण कार्यक्रम शुरू किया था। इसका क्रियान्वयन भारतीय स्टेट बैंक कर रहा है।

गडकरी ने कहा, ‘‘मैं एमएसएमई से अनुरोध करता हूं कि वे अपने पास की एसबीआई शाखा में जाएं और इस योजना का लाभ उठायें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी