नयी दिल्ली, नौ जनवरी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को राजमार्गों के निर्माण के लिए सलाहकारों द्वारा तैयार की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की खराब गुणवत्ता पर चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में इस संबंध में कोई अच्छा काम नहीं किया गया है।
गडकरी ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के कुछ अधिकारी विभिन्न बुनियादी ढांचा कंपनियों के दिवालिया होने के लिए जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10 साल में डीपीआर के संबंध में कोई अच्छा काम नहीं किया गया है...मैं राजमार्गों के निर्माण के लिए सलाहकारों द्वारा तैयार की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की खराब गुणवत्ता को लेकर चिंतित हूं।’’
गडकरी ने यह भी कहा कि यह अफसोस की बात है कि सरकार की तरफ से डीपीआर सलाहकारों को पूरा भुगतान नहीं किया जाता है।
उन्होंने कहा कि मंत्रालय का पूरा प्रयास राजमार्गों के निर्माण के लिए निविदा जारी करना है। गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जाता।
मंत्री ने कहा कि एक भी राजमार्ग परियोजना ऐसी नहीं है जिसमें खामी नहीं हों।
गडकरी ने एनएचएआई को राजमार्गों के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने को लेकर योग्य लोगों को नियुक्त करने को कहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY