देश की खबरें | गढ़चिरौली आईईडी धमाका: गंभीर रूप से बीमार आरोपी को हॉसपिस स्थानांतरित करने का निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने 2019 के गढ़चिरौली आईईडी विस्फोट मामले की आरोपी कथित माओवादी नेता निर्मला उप्पुगंती को जेल से हॉसपिस स्थानांतरित करने का महाराष्ट्र सरकार को बृहस्पतिवार को निर्देश दिया।

मुंबई, नौ सितंबर बंबई उच्च न्यायालय ने 2019 के गढ़चिरौली आईईडी विस्फोट मामले की आरोपी कथित माओवादी नेता निर्मला उप्पुगंती को जेल से हॉसपिस स्थानांतरित करने का महाराष्ट्र सरकार को बृहस्पतिवार को निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जमादार ने राज्य कारागार अधिकारियों को उप्पुगंती को मुंबई की भायखला महिला जेल से 15 सितंबर तक किसी हॉसपिस में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है।

हॉसपिस गंभीर रूप से बीमार लोगों के दर्द और तकलीफें कम करने के साथ साथ उन्हें भावनात्मक एवं आध्यात्मिक समर्थन प्रदान करता है।

उप्पुगंती ने इस महीने की शुरुआत में उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर उन्हें हॉसपिस में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था क्योंकि वह गंभीर कैंसर से पीड़ित हैं।

वरिष्ठ वकील युग चौधरी के माध्यम से दायर अपनी याचिका में उप्पुगंती ने आग्रह किया कि उन्हें दर्द कम करने वाली देखभाल के लिए हॉसपिसमें स्थानांतरित कर दिया जाए ताकि "उनके अंतिम दिनों में उनकी ठीक से देखभाल हो सके।”

राज्य का पक्ष रख रही वकील संगीता शिंदे ने उप्पुगंती की याचिका का विरोध किया। उन्होंने उच्च न्यायालय से कहा कि उप्पुगंती गंभीर अपराध की आरोपी हैं। साथ ही कहा कि उप्पुगंती अपने आप चलने में सक्षम हैं और उन्हें जेल में देखभाल करने के लिए दो अन्य कैदियों की सहायता दी गई है।

सरकारी वकील ने कहा कि उप्पुगंती के डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, राज्य के जेल अधिकारी उन्हे इलाज के लिए सप्ताह में तीन बार शहर के टाटा मेमोरियल कैंसर केयर अस्पताल ले जा रहे हैं।

उच्च न्यायालय की पीठ ने सात सितंबर को, उप्पुगंती की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रखते हुए कहा था कि वह कानून के तहत स्वीकृत "सभी पहलुओं से" उनके अनुरोध पर विचार करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\