देश की खबरें | ‘गदर 2’ शानदार प्रदर्शन कर रही है, थियेटर में फिल्म देखने वालों की वापसी उत्साहजनक : विकी कौशल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता विक्की कौशल ने बुधवार को कहा कि वह ‘गदर 2’ सहित हिंदी फिल्मों की बॉक्स-ऑफिस सफलता से बहुत खुश हैं और सिनेमाघरों में फिल्म देखने वालों की वापसी उत्साहजनक है।

मुंबई, 30 अगस्त अभिनेता विक्की कौशल ने बुधवार को कहा कि वह ‘गदर 2’ सहित हिंदी फिल्मों की बॉक्स-ऑफिस सफलता से बहुत खुश हैं और सिनेमाघरों में फिल्म देखने वालों की वापसी उत्साहजनक है।

अभिनेता की पिछली रिलीज रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली और उसने दुनिया भर में 110 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

बड़े पर्दे पर 11 अगस्त को आई अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 430 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इसी तरह ‘ओएमजी 2’, आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ और करन जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

कौशल ने अपनी आगामी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ के प्रचार के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, “तब से यह हमारे फिल्म उद्योग के लिए अच्छा दौर रहा है, जहां हर फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस ला रही है, यह लोगों का मनोरंजन कर रही है, यह दर्शकों को भावुक कर रही है। जैसे, ‘गदर 2’ जो कर रही है वह अविश्वसनीय है। यह देखकर अच्छा लगता है कि हर फिल्म को लोग पसंद कर रहे है।”

अभिनेता ने उम्मीद जताई कि ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में भी यह लय बरकरार रहेगी।

उन्होंने कहा, “मैं प्रार्थना करता हूं कि इस फिल्म को और भी अधिक प्यार मिले, यह एक पारिवारिक फिल्म भी है और यह ऐसी चीज है जिसका हम आनंद उठा सकते हैं तथा अपने परिवार के साथ जश्न मना सकते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\