देश की खबरें | जी20 सम्मेलन: पांच सरकारी और तीन निजी अस्पतालों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में आगामी जी20 सम्मेलन के मद्देनजर पांच सरकारी अस्पतालों और तीन निजी स्वास्थ्य केंद्रों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में आगामी जी20 सम्मेलन के मद्देनजर पांच सरकारी अस्पतालों और तीन निजी स्वास्थ्य केंद्रों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के 80 दल बनाये हैं जो होटलों में ठहरने वाले अतिथियों की सेवा में रहेंगे।

भारद्वाज ने 9-10 सितंबर को आयोजित होने वाले सम्मेलन के मद्देनजर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए दिल्ली सचिवालय में बैठक बुलाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘जी20 शिखर सम्मेलन के आलोक में, दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पांच प्रमुख सरकारी अस्पतालों और तीन निजी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इनमें मुख्य रूप से लोक नायक अस्पताल, जीबी पंत अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल और बाबासाहेब आम्बेडकर अस्पताल हैं। निजी अस्पतालों में प्राइमस अस्पताल चाणक्यपुरी, मैक्स अस्पताल साकेत, और मणिपाल अस्पताल द्वारका हैं।’’

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर सभी अस्पतालों को सतर्क रहने को कहा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\