देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में जी20 बैठक दुनियाभर में एक संदेश देगी : सिन्हा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि जी-20 देशों की पर्यटन कार्यकारी समूह की आगामी बैठक की सफलता से इस केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटकों की आमद और निवेश बढ़ेगा।

श्रीनगर, 20 मई जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि जी-20 देशों की पर्यटन कार्यकारी समूह की आगामी बैठक की सफलता से इस केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटकों की आमद और निवेश बढ़ेगा।

यह तीन-दिवसीय बैठक श्रीनगर में 22 मई से शुरू होनी है।

सिन्हा ने राजबाग में झेलम रीवर फ्रंट के छह किलोमीटर लंबे मार्ग का उद्घाटन करने के बाद कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के सहयोग से सभी बंदोबस्त कर लिये गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और जम्मू कश्मीर के लोगों ने बैठक के लिए तैयारियां कर ली है। जनता ने भरपूर सहयोग दिया है।

उपराज्यपाल ने उम्मीद जतायी कि प्रशासन लोगों के सहयोग से एक भव्य आयोजन करेगा, जिसकी ‘‘सफलता दुनियाभर में एक संदेश देगी।’’

सिन्हा ने कहा, ‘‘इससे आने वाले दिनों में पर्यटन और निवेश बढ़ेगा और पूरी दुनिया को कश्मीर का पारंपरिक आतिथ्य सत्कार देखने को मिलेगा।’’

उन्होंने कहा कि श्रीनगर को विश्व-स्तरीय शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है तथा इसके कायाकल्प से न केवल शहर की सांस्कृतिक विरासत संरक्षित होगी, बल्कि उसकी अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

झेलम-राजबाग रीवर फ्रंट के बारे में सिन्हा ने कहा कि यह श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निर्मित अंतरराष्ट्रीय स्तर का मार्ग है और इसमें वाई-फाई जोन, साइकिल ट्रैक और पैदल पथ जैसी सुविधाएं हैं।

उन्होंने कहा कि यहां एक पुस्तकालय और कैफे भी बनाए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\