जरुरी जानकारी | जी-20 अध्यक्षता सतत विकास के लिए समग्र समाधान खोजने में सहायक रही: अजय सेठ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की जी-20 अध्यक्षता ने टिकाऊ और समावेशी विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

नयी दिल्ली, 30 नवंबर वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की जी-20 अध्यक्षता ने टिकाऊ और समावेशी विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

भारत की जी20 अध्यक्षता का एक साल का कार्यकाल बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। ब्राजील अगले साल होने वाले जी-20 नेतृत्व शिखर सम्मेलन का मेजबान देश है।

उन्होंने कहा कि महामारी के बाद धीमी गति से सुधार, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा चुनौतियों, बढ़ती मुद्रास्फीति और भू-राजनीतिक तनाव के चलते दुनिया भर के देश प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।

सेठ ने यहां जी-20 टिकाऊ वित्त कार्यबल की एक कार्यशाला में कहा कि ये चुनौतियां लाखों लोगों की दीर्घकालिक आजीविका और खुशहाली के लिए खतरा हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी चिंताओं के बीच भारत की अध्यक्षता समग्र समाधानों को खोजने में सहायक रही।

भारत ने एक दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर तक एक वर्ष के लिए जी20 की अध्यक्षता संभाली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now