देश की खबरें | जी-20: पुलिस यमुना के निकट के क्षेत्र में ड्रोन से करेगी गश्ती, सीमा मार्गों पर चौकसी बढ़ायेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में अगले सप्ताह जी-20 सम्मेलन होने से पहले दिल्ली पुलिस ने यमुना के आसपास के क्षेत्रों में निगरानी ड्रोनों के इस्तेमाल, आठ सीमा मार्गों एवं यमुना के पुलों पर सुरक्षा कड़ी करने जैसे कई सुरक्षा उपायों की योजना बनायी है।

नयी दिल्ली, एक सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में अगले सप्ताह जी-20 सम्मेलन होने से पहले दिल्ली पुलिस ने यमुना के आसपास के क्षेत्रों में निगरानी ड्रोनों के इस्तेमाल, आठ सीमा मार्गों एवं यमुना के पुलों पर सुरक्षा कड़ी करने जैसे कई सुरक्षा उपायों की योजना बनायी है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में ड्रोन के माध्यम से गश्ती पहले ही शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय तिर्की ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा कि पुलिस ने उन विदेशी प्रतिनिधियों के लिए पूर्ण सुरक्षा इंतजाम किया है जो अक्षरधाम मंदिर या आगरा जैसे पर्यटक स्थलों पर जायेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘क्षेत्र में पूर्ण सुरक्षा होगी। यदि विदेशी प्रतिनिधि या गणमान्य व्यक्ति आगरा जाते हैं या वे या उनके जीवनसाथी अक्षरधाम मंदिर आते हैं तो हम हर चीज का ख्याल रखेंगे।’’

तिर्की ने कहा कि पुलिस कर्मी क्षेत्र में फ्लैगमार्च भी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘खादर क्षेत्र में ड्रोन के जरिए गश्ती की जाएगी।’’

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने किसी भी स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए तैयारी सुनिश्चित की है और उसने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये हैं, गश्ती बढ़ायी है और खुफिया सूचनाओं का संग्रहण एवं साझेदारी कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड