जरुरी जानकारी | फ्यूचर लाइफस्टाइल को पहली तिमाही में 136 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फ्यूचर समूह की कंपनी फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशंस लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका समेकित शुद्ध घाटा कम होकर 135.96 करोड़ रुपये पर आ गया।

नयी दिल्ली, 27 अगस्त फ्यूचर समूह की कंपनी फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशंस लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका समेकित शुद्ध घाटा कम होकर 135.96 करोड़ रुपये पर आ गया।

कंपनी ने बीएसई को दी गई सूचना में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में उसके खर्चों में कमी आने से उसका घाटा कम हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध घाटा 348.08 करोड़ रुपये रहा था।

आलोच्य अवधि में कंपनी का परिचालन राजस्व 8.42 प्रतिशत गिरकर 272.88 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले की समान तिमाही में उसकी परिचालन आय 297.99 करोड़ रुपये रही थी।

अप्रैल-जून 2022 की अवधि में कंपनी का कुल खर्च 436.56 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले के 656.07 करोड़ रुपये की तुलना में 33.45 प्रतिशत कम है।

कंपनी ने कहा कि अपने ऋणदाताओं के साथ हुई एकमुश्त पुनर्गठन योजना के तहत उसे अगले 12 महीनों में कुल 422.11 करोड़ रुपये के कर्ज का पुनर्भुगतान करना है। कंपनी ने 31 मार्च, 2022 तक कुल 1,180.66 करोड़ रुपये की देनदारियां बताई हैं।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट