जरुरी जानकारी | 5जी परीक्षणों को लेकर उत्कुक, सरकारी नियमों का करेंगे पालन : वोडाफोन आइडिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड 5जी प्रौद्योगिकी के परीक्षण करने के लिए ‘बहुत उत्सुक’ है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि इस मुद्दे पर वह सरकारी नीति का पूरी तरह पालन करेगी।

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड 5जी प्रौद्योगिकी के परीक्षण करने के लिए ‘बहुत उत्सुक’ है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि इस मुद्दे पर वह सरकारी नीति का पूरी तरह पालन करेगी।

वोडाफोन आइडिया ने मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी विशांत वोरा ने हालांकि उन वेंडर्स का नाम नहीं उजागर किया जिनके साथ कंपनी ने 5जी प्रौद्योगिकी के परीक्षण के लिए गठजोड़ किया है। लेकिन उन्होंने कहा कि कंपनी अपना आवेदन जमा करने के लिए सभी सरकारी नियमों का पालन कर रही है।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Election 2020: राम गोपाल यादव होंगे यूपी राज्यसभा सीट पर एसपी प्रत्याशी.

वोरा ने संवाददाताओें से कहा, ‘‘ मैं मीडिया में चल रही अटकलों पर टिप्पणी नहीं कर सकता। हम अपना आवदेन जमा करने के लिए सभी सरकारी नियमों का पालन कर रहे हैं। हम सरकार के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे और निश्चित तौर पर इस मुद्दे को लेकर सरकार का जो भी फैसला होगा उसका समर्थन करेंगे।’’

वह एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह सम्मेलन कंपनी ने अपने ‘बिग डेटा’ मंच को तैयार करने और रखरखाव करने की जिम्मेदारी ‘आईबीएम’ को देने की घोषणा करने के लिए बुलाया था।

यह भी पढ़े | SBI Core Banking System Down: भारतीय स्टेट बैंक की कोर बैंकिंग सर्विस हुई प्रभावित, लेकिन ATM कर रहे हैं काम.

5जी की नीलामी से जुड़े एक प्रश्न के जवाब में वोरा ने कहा, ‘‘ 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी पर फैसला सरकार को लेना है। तो देखना होगा कि सरकार की नीति हमें कहां ले जाती है। लेकिन मैं कहूंगा कि भारत के लिए यह बहुत जरूरी है कि 5जी के उपयोग को लेकर वह अपने नियम बनाए ताकि यह देश की अर्थव्यवस्था और समाज के लिए मूल्यवान योगदान दे सके।’’

उन्होंने कहा कि जापान और चीन ने 5जी प्रौद्योगिकी को भविष्य की अर्थव्यवस्था का आधार माना है और स्पेक्ट्रम को लेकर वह इसी के अनुरूप अपनी नीतियां बना रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\