देश की खबरें | लखनऊ में मुलायम की पत्नी साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का रविवार को लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

लखनऊ, 10 जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का रविवार को लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

साधना का शनिवार को हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थीं। उनका पार्थिव शरीर विक्रमादित्य मार्ग स्थित मुलायम सिंह यादव के घर से ट्रक पर रखकर घाट तक ले जाया गया।

साधना के पुत्र प्रतीक यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुलायम सिंह यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी अंत्येष्टि स्थल पर मौजूद थे।

हालांकि, मुलायम खराब स्वास्थ्य के कारण अपनी गाड़ी से बाहर नहीं आए और कार में बैठे-बैठे ही साधना को अंतिम विदाई दी। अखिलेश और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव इस दौरान मुलायम की कार के दरवाजे के पास खड़े रहे।

इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के घर जाकर साधना के निधन पर शोक जताया।

साधना के अंतिम संस्कार में सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव और भाजपा नेता अपर्णा यादव भी मौजूद थीं।

साधना पिछले करीब तीन महीने से फेफड़ों में संक्रमण तथा अन्य बीमारियों से ग्रस्त थीं। उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

साधना मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। सपा संस्थापक की पहली पत्नी मालती देवी का वर्ष 2003 में निधन हो गया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मालती के ही बेटे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\