विदेश की खबरें | नाटो की पूर्ण सदस्यता शीर्ष प्राथमिकता : स्वीडिश रक्षामंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने कहा कि इससे अंतर अटलांटिक गठबंधन और मजबूत होगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने कहा कि इससे अंतर अटलांटिक गठबंधन और मजबूत होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और अन्य सदस्यों के नेतृत्व में नाटो चाहता है कि अगले महीने 11-12 को जुलाई को लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में सैन्य गठबंधन की प्रस्तावित बैठक से पहले स्वीडन को सदस्यता दे दी जाए लेकिन तुर्किये और हंगरी ने इस कदम का समर्थन नहीं किया है।

किसी नए सदस्य को शामिल करने के प्रोटोकॉल के तहत गठबंधन में शामिल सभी 31 देशों को इसकी पुष्टि करनी होती है।

जापानी समकक्ष और अन्य अधिकारियों से बातचीत करने तोक्यो आए जॉनसन ने कहा, ‘‘स्वीडिश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता यथाशीघ्र नाटो का पूर्ण सदस्य बनना है। हमें उम्मीद है कि हम विलनियस शिखर सम्मेलन तक संगठन में शामिल हो जाएंगे।’’

तुर्किये सरकार ने आतंकवादी संगठनों और सुरक्षा खतरों के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगा स्वीडन की आलोचना की थी जबकि हंगरी ने आपत्ति की वजहों की विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

जॉनसन ने कहा कि वह तुर्किये और हंगरी के फैसले का सम्मान करते हैं और स्वीडन ने नया आतंकवाद रोधी कानून पारित किया है जिससे ‘‘बाकी खामियां भी दूर हो जाएंगी’’ जिनको लेकर तुर्किये ने चिंता जताई है।

उन्होंने कहा कि स्वीडन यूक्रेन का हथियारों के साथ समर्थन जारी रखेगा क्योंकि ‘‘ यह हमारे राष्ट्रीय हित में है। रूस के यूक्रेन युद्ध जीतने के नतीजे स्वीडन और यूरोप की सुरक्षा नीति, उनकी भू-रणनीतिक स्थिति और यूरोप में सैन्य स्थिति के लिए विनाशकारी साबित होंगे।’’

जॉनसन ने कहा कि स्वीडन और जापान इन दिनों एक तरह की समस्या से जूझ रहे हैं और यूक्रेन के खिलाफ रूस का युद्ध यूरो-अटलांटिक और हिंद-प्रशांत को एक साथ लेकर आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड