जरुरी जानकारी | दोनों देशों के लोगों को समृद्ध बनाने के लिए भारत के साथ एफटीए: न्यूजीलैंड विदेश मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने शुक्रवार को भारत के साथ व्यापक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता को दोनों देशों के आर्थिक संबंधों में एक ‘सफलता’ बताया। उन्होंने कहा कि ‘हम इसमें खुद को समृद्ध करने के लिए नहीं, बल्कि दोनों देशों के लोगों को समृद्ध करने के लिए शामिल हैं।’

नयी दिल्ली, 30 मई न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने शुक्रवार को भारत के साथ व्यापक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता को दोनों देशों के आर्थिक संबंधों में एक ‘सफलता’ बताया। उन्होंने कहा कि ‘हम इसमें खुद को समृद्ध करने के लिए नहीं, बल्कि दोनों देशों के लोगों को समृद्ध करने के लिए शामिल हैं।’

यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद एक संवाद सत्र में पीटर्स ने व्यापार वार्ता के बारे में भी विस्तार से बताया और कहा कि वह भारत में डेयरी उद्योग की ‘चिंता को समझते हैं।’

उन्होंने कहा, “हमने शुरुआत कर दी है, और यह बातचीत अब वास्तविक अर्थ के साथ चल रही है।”

विदेश मंत्री ने कहा, “हम जानते हैं कि कुछ क्षेत्रों में चिंता की बाधाएं होंगी। उदाहरण के लिए, मैं भारत में डेयरी उद्योग की चिंता को समझता हूं।”

न्यूजीलैंड और भारत ने मार्च, 2025 में एक व्यापक एफटीए की दिशा में वार्ता शुरू करने की घोषणा की।

न्यूजीलैंड के विदेश एवं व्यापार मंत्री की वेबसाइट के अनुसार, “भारत दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यह व्यापार के लिए महत्वपूर्ण अवसर पेश करता है, और न्यूजीलैंड सरकार के लिए एक प्राथमिकता वाला संबंध है।”

न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री पीटर्स इस समय भारत की यात्रा पर हैं।

शोध संस्थान ‘अनंता’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “विदेश नीति में बदलाव के बाद से हमने ठोस प्रगति की है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर