जरुरी जानकारी | कोल्हापुर से शनैल के बॉस तक: लीना नायर भी वैश्विक कंपनियों के भारतीय मूल के सीईओ में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पली-बढ़ी लीना नायर अगले महीने के अंत में फ्रांस के लग्जरी फैशन हाउस शनैल के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पद संभालेंगी। इसके साथ ही वह भारतीय मूल के वैश्विक प्रमुखों की सूची में शामिल हो गई हैं।

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पली-बढ़ी लीना नायर अगले महीने के अंत में फ्रांस के लग्जरी फैशन हाउस शनैल के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पद संभालेंगी। इसके साथ ही वह भारतीय मूल के वैश्विक प्रमुखों की सूची में शामिल हो गई हैं।

नायर (52) यूनिलीवर की पहली महिला और सबसे कम उम्र की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी थीं। उन्होंने यूनिलीवर से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैं एक प्रतिष्ठित और प्रशंसित कंपनी शनैल की वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त होने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं।’’

भारत में जन्मी, एक ब्रिटिश नागरिक नायर पेरिस के फैशन उद्योग के लिए बाहरी हैं।

उन्होंने महाराष्ट्र के सांगली स्थित वालचंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और एचयूएल में एक प्रशिक्षु के रूप में शामिल होने से पहले 1992 में एक्सएलआरआई, जमशेदपुर से मानव संसाधन में एमबीए किया।

नायर जनवरी अंत में अपनी नई भूमिका संभालेंगी।

उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय मूल की पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूयी को एक दोस्त और संरक्षक बताया।

इसके साथ ही वह सुंदर पिचाई, पराग अग्रवाल और सत्य नडेला जैसे भारतीय मूल के अधिकारियों की श्रेणी में शामिल हो गई हैं, जो वैश्विक कंपनियों के शीर्ष पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू