देश की खबरें | बुलंदशहर में दोस्तों और रिश्तेदारों ने दंगा आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बुलंदशहर में हाल ही में हुए दंगे के एक आरोपी को उसके दोस्तों और रिश्तेदारों ने पुलिस दल पर धावा बोलकर उसे हिरासत से छुड़ा लिया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बुलंदशहर, आठ सितंबर बुलंदशहर में हाल ही में हुए दंगे के एक आरोपी को उसके दोस्तों और रिश्तेदारों ने पुलिस दल पर धावा बोलकर उसे हिरासत से छुड़ा लिया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर जिले के अगौता थाना क्षेत्र में हाल ही में हुए एक दंगा मामले में कथित रूप से शामिल होने को लेकर वांछित बागवाला गांव निवासी सलीम को एक पुलिस दल ने उसके घर पर छापा मारकर सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी ने कहा कि सलीम की गिरफ्तारी का पता चलने के बाद, दंगा आरोपी के दोस्तों और रिश्तेदारों सहित ग्रामीणों ने सात-सदस्यीय पुलिस टीम पर धावा बोल दिया और पुलिस हिरासत से आरोपी को छुड़ा लिया।
सिंह ने कहा कि पुलिस टीम ने सलीम को फिर से गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन उसके साथी उसे एक कार में लेकर भाग गए।
यह भी पढ़े | Bomb Blast in Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद जिले में बम विस्फोट, मां और बेटा घायल, जांच में जुटी पुलिस.
एसएसपी ने कहा कि 12 लोगों के खिलाफ अगौता पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि सलीम सहित बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)