देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में ठाणे के तीन निवासियों की मौत से दोस्त और परिजन स्तब्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के तीन निवासियों की मौत से उनके मित्र और परिचित गहरे सदमे में हैं और वे अपने दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं।

ठाणे, 23 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के तीन निवासियों की मौत से उनके मित्र और परिचित गहरे सदमे में हैं और वे अपने दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं।

मृतकों की पहचान हेमंत जोशी, संजय लेले (44) और अतुल मोने (52) के रूप में हुई है। तीनों ठाणे के डोंबिवली शहर के विभिन्न इलाकों से थे और पहलगाम के प्रमुख पर्यटन स्थल पर हुए इस आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों में शामिल थे।

इस आतंकवादी हमले में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

जैसे ही इस भीषण हमले की खबर सामने आई, डोंबिवली में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों, कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलो के नेताओं ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया।

लेले ठाणे शहर की एक निजी कंपनी में लेखा विभाग में कार्यरत थे। वह डोंबिवली (पश्चिम) के महात्मा फुले रोड स्थित पांडुरंग वाड़ी इलाके में अपने संयुक्त परिवार के साथ रहते थे। इस हमले में उनके बेटे के हाथ में गोली लगने की खबर है।

स्थानीय निवासी लक्ष्मीकांत भोइर ने पत्रकारों से कहा, "इस हादसे की खबर से हम सभी स्तब्ध हैं। लेले का परिवार और हम सभी उनके असमय निधन से पूरी तरह टूट चुके हैं।" लेले और लक्ष्मीकांत एक आध्यात्मिक समूह का हिस्सा थे।

लेले और जोशी, मोने के साथ एक समूह यात्रा के तहत पहलगाम गए थे।

मोने, डोंबिवली (पश्चिम) के ठाकुरवाड़ी क्षेत्र के निवासी थे और मुंबई में इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। वह अपने परिवार के साथ इस यात्रा पर गए थे।

प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को त्वरित और समुचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर कार्यालय और स्थानीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से अनुरोध किया है कि यदि उनके कोई परिचित या रिश्तेदार पहलगाम में हैं, तो वे तत्काल ज़िला प्रशासन से संपर्क करें।

ठाणे कलेक्टर कार्यालय में 24 घंटे चालू रहने वाली एक हेल्प डेस्क और आपात नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जिससे कश्मीर में फंसे पर्यटकों को सहायता मिल सके।

स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना नेताओं ने शोक संतप्त परिवारों से संपर्क किया है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\