देश की खबरें | कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में ताजा बर्फबारी, तापमान में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में ताजा बर्फबारी हाने से घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

श्रीनगर, चार फरवरी कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में ताजा बर्फबारी हाने से घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि घाटी में अधिकतर स्थानों पर खासकर कश्मीर में रातभर ताजा बर्फबारी हुई। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में छह इंच ताजा बर्फबारी हुई, जबकि कोकरनाग में चार इंच और अनंतनाग जिले के अन्य हिस्सों में तीन से छह इंच बर्फबारी हुई। दक्षिण कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी रात को बर्फबारी हुई।

उन्होंने बताया कि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कुछ इलाकों में तीन से चार इंच बर्फबारी हुई, जबकि घाटी के अन्य हिस्सों में बारिश हुई।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को मौसम आर्द्र रहने और शनिवार को शुष्क रहने की संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग रिज़ॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले दर्ज किए गए तापमान की तुलना में छह डिग्री सेल्सियस कम है। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.1 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

कश्मीर में 40 दिनों के 'चिल्लई कलां' का दौर 21 दिसंबर से शुरू हुआ था, जो 31 जनवरी को खत्म हो गया। अब 20 दिनों का ‘चिल्लई-खुर्द’ चल रहा है और फिर 10 दिनों का ‘चिल्लई बच्चा’ का दौर शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\