देश की खबरें | कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में बृहस्पतिवार को ताजा बर्फबारी हुई वहीं मैदानी इलाकों में बारिश हुई है।
श्रीनगर, 22 अप्रैल कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में बृहस्पतिवार को ताजा बर्फबारी हुई वहीं मैदानी इलाकों में बारिश हुई है।
बारिश और बर्फ गिरने से घाटी में तापमान में कमी आयी है।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में भी बृहस्पतिवार को ताजा बर्फबारी हुई है।
उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक गांदेरबल के सोनमर्ग और कुपवाड़ा के माछिल में बर्फबारी हो रही थी।
अधिकारियों ने बताया कि घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने के साथ साथ कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में आज सुबह बारिश हुई है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार तक यह स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)