देश की खबरें | कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर में पर्यटक स्थलों समेत कई ऊंचाई वाले इलाकों में बृहस्पतिवार को हिमपात की ताजा घटना दर्ज की गई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 20 फरवरी श्रीनगर में पर्यटक स्थलों समेत कई ऊंचाई वाले इलाकों में बृहस्पतिवार को हिमपात की ताजा घटना दर्ज की गई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस बारिश से घाटी में वर्षा की भारी कमी में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के साथ-साथ बडगाम जिले के दूधपथरी में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि शोपियां के हीरपोरा इलाके और बारामुला के उरी में भी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई।

कश्मीर में इस साल ज्यादातर शुष्क सर्दी की वजह से जनवरी व फरवरी के महीनों में लगभग 80 प्रतिशत वर्षा की कमी दर्ज की गई।

स्थानीय निवासी मेहराज अहमद ने कहा, ‘‘हम बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे क्योंकि इस साल बारिश में कमी के कारण हम सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। हम भगवान के शुक्रगुजार हैं कि थोड़ा ही सही लेकिन ताजा बर्फबारी और बारिश दर्ज की गई है।’’

अहमद ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में और अधिक बारिश से लोगों को राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी का अनुमान लगाया है।

इसने कहा कि 21-23 फरवरी तक बादल छाए रहने की संभावना है, 24-25 फरवरी को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है और 26-28 फरवरी को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\