विदेश की खबरें | फ्रांसीसी प्रधानमंत्री पेंशन में बदलाव का करेंगी खुलासा, कई कर्मचारी परेशान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस तरह के किसी कदम की पहले ही आलोचना हो रही है और सरकार द्वारा इसका प्रस्ताव करने के बाद वामपंथी विरोधियों और कामगार संघों ने प्रदर्शन का आह्वान किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस तरह के किसी कदम की पहले ही आलोचना हो रही है और सरकार द्वारा इसका प्रस्ताव करने के बाद वामपंथी विरोधियों और कामगार संघों ने प्रदर्शन का आह्वान किया है।

पूर्ण पेंशन के लिए सेवानिवृत्ति की न्यूनतम उम्र 62 साल से बढ़ाकर 64 या 65 साल करने की उम्मीद है जिसका वादा राष्ट्रपति एमैन्युअल मैक्रों ने किया था। पेंशन नीति में बदलाव संबंधी विस्तृत जानकारी बोर्नी द्वारा संवाददाता सम्मेलन में दी जाएगी।

सरकार का तर्क है कि फ्रांसीसी लोगों की जीवन प्रत्याशा पहले से अधिक हो गई है इसलिए उन्हें वित्तीय रूप से टिकाऊ पेंशन प्रणाली में शामिल होने के लिए अधिक समय तक काम करने की जरूरत है। सभी फ्रांसीसी कामगारों को सरकार की ओर से पेंशन दी जाती है।

मध्य वामपंथी और धुर वामपंथी कामगार संगठनों ने पिछले सप्ताह बोर्नी से हुई बातचीत में प्रस्तावित पेंशन आयुसीमा बदलाव का विरोध किया था। इनमें से कुछ इसके बदले नियोक्ताओं द्वारा किए जाने वाले अंशदान में वृद्धि के पक्षधर हैं।

देश के प्रमुख आठ कामगार संघों ने मंगलवार को पेंशन आयुसीमा में बदलाव के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बनाई है जो उनके विरोध प्रदर्शनों की श्रृंखला का पहला दिन होगा। संसद में भी इस मुद्दे पर गर्मागर्म बहस होने की उम्मीद है।

मैक्रों का गठबंधन पिछले साल संसद में अपना बहुमत खो चुका है और अधिकतर विपक्षी पार्टियां पेंशन नीति में बदलाव के खिलाफ हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\