जरुरी जानकारी | फ्रांसीसी कंपनी राजस्थान में 1,100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ग्लास निर्माता कंपनी सैंट गोबेन ने राजस्थान के भिवाड़ी और अलवर में 1,100 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव किया है जिससे राज्य में 300 से अधिक लोगो को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।

जयपुर, 27 मई ग्लास निर्माता कंपनी सैंट गोबेन ने राजस्थान के भिवाड़ी और अलवर में 1,100 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव किया है जिससे राज्य में 300 से अधिक लोगो को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।

सैंट गोबेन के अधिकारियों की एक बैठक यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हुई। इसमें सैंट गोबेन ने खास तरह के शीशे की एशियाई मांग के निर्माण के लिए राजस्थान में दूसरे चरण के विस्तार के लिए निवेश की इच्छा ज़ाहिर की।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा ‘‘सैंट गोबेन विश्व में ग्लास के क्षेत्र में अपने आप में एक बड़ा नाम है, उनके द्वारा राजस्थान में विस्तार हेतु नये निवेश की इच्छा जाहिर करने से राज्य में निवेश प्रोत्साहन परिदृश्य का इससे बेहतर प्रचार नहीं हो सकता।’’

उन्होंने कहा की निवेश के लिए सैंट गोबेन को सरकार सर्वोत्तम वातावरण प्रदान करेगी। साथ ही उन्होंने कंपनी के भविष्य के लिए समर्थन का आश्वासन भी दिया।

वर्ष 2010 से अपनी निवेश घोषणा के बाद से सैंट गोबेन पहले ही 1200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुकी है और 1100 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी दिया है।

कंपनी अब विस्तार योजना के तहत राज्य में 1100 करोड़ रुपये के नये निवेश और 300 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगी। इस विस्तार के साथ, राजस्थान ग्लास फ्लोट लाइन क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा क्षेत्र बन जायेगा।

भारत में सैंट-गोबेन ग्रुप के चेयरमैन बी संथानम ने कहा, “भारत में तेजी से विकास के लिए कंपनी भिवाड़ी स्थित सैंट-गोबेन वर्ल्ड ग्लास कॉम्प्लेक्स, में एक नए फ्लोट ग्लास प्लांट के लिये निवेश करेगी।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड