जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में प्रमुख बंदरगाहों की माल ढुलाई 6.61 प्रतिशत घटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के शीर्ष 12 बंदरगाहों पर माल ढुलाई (कार्गो ट्रैफिक) में फरवरी में लगातार 11वें महीने गिरावट दर्ज हुई है।

नयी दिल्ली, 21 मार्च देश के शीर्ष 12 बंदरगाहों पर माल ढुलाई (कार्गो ट्रैफिक) में फरवरी में लगातार 11वें महीने गिरावट दर्ज हुई है।

भारतीय बंदरगाह संघ (आईपीए) ने यह जानकारी दी।

आईपीए के अनुसार चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह अप्रैल-फरवरी के दौरान केंद्र के नियंत्रण वाले 12 प्रमुख बंदरगाहों पर माल ढुलाई 6.61 प्रतिशत घटकर 60.06 करोड़ टन रह गई। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में इन बंदरगाहों की माल ढुलाई 64.31 करोड़ टन रही थी।

आईपीए की रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में पारादीप और मोर्मुगाव को छोड़कर अन्य की ढुलाई में गिरावट आई। इस दौरान पारादीप बंदरगाह की ढुलाई 0.27 प्रतिशत बढ़कर 10.29 करोड़ टन और मोर्मुगाव की ढुलाई 30.93 प्रतिशत बढ़कर 1.92 करोड़ टन पर पहुंच गई।

अप्रैल-फरवरी के दौरान कामराजार बंदरगाह की ढुलाई 23.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2.22 करोड़ टन रह गई। वहीं इस अवधि में मुंबई और वी ओ चिदंबरनार बंदरगाहों की ढुलाई में 12 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। कोचिन और चेन्नई बंदरगाहों की ढुलाई 10 प्रतिशत घट गई।

जेएनपीटी बंदरगाह की ढुलाई में 8.06 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि दीनदयाल पोर्ट ट्रस्ट और कोलकाता बंदरगाहों की ढुलाई छह प्रतिशत से अधिक नीचे आई। न्यू मेंगलूर और विशाखापत्तनम बंदरगाहों की ढुलाई क्रमश: 5.30 प्रतिशत और 4.87 प्रतिशत घट गई।

देश में केंद्र के नियंत्रण वाले 12 प्रमुख बंदरगाहों में दीनदयाल (पूर्ववर्ती कांडला), मुंबई, जेएनपीटी, मोर्मुगाव, न्यू मेंगलूर, कामराजार (पूर्व में एन्नोर) कोचीन, चेन्नई, वी ओ चिदंबरनार, विशाखापत्तनम, पारादीप और कोलकाता (हल्दिया सहित) शामिल हैं। कुल माल ढुलाई में इन 12 प्रमुख बंदरगाहों का हिस्सा करीब 61 प्रतिशत है। पिछले वित्त वर्ष में इन बंदरगाहों ने 70.5 करोड़ टन माल की ढुलाई की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी