देश की खबरें | अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दूसरों के अधिकारों का हनन नहीं कर सकतीः न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति को अपने विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता है, लेकिन इससे किसी व्यक्ति को दूसरों के संवैधानिक अधिकारों का हनन करने का लाइसेंस नहीं मिल सकता।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, एक अक्टूबर बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति को अपने विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता है, लेकिन इससे किसी व्यक्ति को दूसरों के संवैधानिक अधिकारों का हनन करने का लाइसेंस नहीं मिल सकता।

न्यायमूर्ति एस एस शिन्दे और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की पीठ समीत ठक्कर नामक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके मंत्री पुत्र आदित्य ठाकरे के खिलाफ अपने ट्वीटों के कारण दर्ज हुई प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह किया था।

यह भी पढ़े | Ahmed Patel COVID-19 Positive: कांग्रेस नेता अहमद पटेल कोविड-19 से संक्रमित.

मुंबई स्थित वी पी मार्ग थाने में ठक्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ठक्कर के वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने दलील दी कि संविधान प्रत्येक व्यक्ति को सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों, यहां तक कि प्रधानमंत्री की आलोचना करने का भी अधिकार देता है।

यह भी पढ़े | Hathras Case: महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश डीजीपी से हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के अंतिम संस्कार पर मांगा जवाब.

पीठ हालांकि इस तर्क से सहमत नहीं हुई।

इसने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति को अपने विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता है, लेकिन इससे किसी व्यक्ति को दूसरों के संवैधानिक अधिकारों का हनन करने का लाइसेंस नहीं मिल सकता।

अतिरिक्त लोक अभियोजक एस आर शिन्दे ने कहा कि ठक्कर ने नोटिस जारी होने के बाद भी पुलिस के समक्ष अब तक अपना बयान दर्ज नहीं कराया है।

अधिवक्ता चंद्रचूड़ ने कहा कि उनका मुवक्किल बयान दर्ज कराना चाहता है, लेकिन वह गिरफ्तारी के डर से ऐसा नहीं कर रहा।

अदालत ने सरकारी वकील से कहा, ‘‘हमारा मानना है कि जब 41-ए के तहत नोटिस जारी किया गया है तो गिरफ्तारी की कोई आवश्यकता नहीं है।’’

दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41-ए के तहत ऐसे नोटिस तब जारी किए जाते हैं जब आरोपी की गिरफ्तारी आवश्यक न हो और सजा सात साल से कम की हो।

अदालत ने ठक्कर को निर्देश दिया कि वह पांच अक्टूबर को पुलिस के समक्ष पेश हो।

इसने सरकार से कहा कि यदि पुलिस ठक्कर के खिलाफ किसी अतिरिक्त आरोप में मामला दर्ज करती है जिसमें गिरफ्तारी की जरूरत हो तो इस बारे में अदालत को सूचित किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\