देश की खबरें | स्वतंत्रता सेनानी पी. श्रीरामुलु की 58 फीट ऊंची प्रतिमा बनाएंगे: नायडू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को घोषणा की कि अमरावती में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी पी. श्रीरामुलु की 58 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

अमरावती, 16 मार्च आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को घोषणा की कि अमरावती में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी पी. श्रीरामुलु की 58 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

नायडू ने कहा कि श्रीरामुलु के 58 दिन तक भूख हड़ताल करने के कारण ही राज्य का निर्माण हुआ था और इसलिए उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

नायडू ने उंडावल्ली स्थित अपने आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में श्रीरामुलु को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्रीरामुलु की अगली जयंती से पहले स्मारक सहित प्रतिमा का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

नायडू ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के निर्माण के लिए 58 दिनों तक चले अनशन के सम्मान में अमरावती में पी. श्रीरामुलु की 58 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।’’

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाशम जिले के पदमातिपल्ली गांव में श्रीरामुलु के पैतृक घर को एक संग्रहालय में तब्दील किया जाएगा। गांव में एक आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र और एक माध्यामिक विद्यालय भी बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने 15 दिसंबर को उनके शहीदी दिवस के रूप में मनाकर उनके बलिदान का सम्मान किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\