रांची(झारखंड), एक अगस्त रेलवे ने रांची मंडल के सभी स्टेशनों पर निःशुल्क वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कर दी गई है।
रांची रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि 31 जुलाई 2020 को रांची रेल
मंडल के टाटीसिल्वे स्टेशन पर यह सुविधा शुरू होने के साथ अब मंडल के सभी 45 स्टेशनों पर निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध हो गई है ।
उन्होंने कहा, ‘‘ आज के इस डिजिटल युग में इंटरनेट संचार का एक
महत्वपूर्ण साधन है तथा करोड़ों लोग इसका उपयोग करते हैं। इसे ही ध्यान में
रखते हुए रेलवे ने यह सुविधा सभी स्टेशनों पर उपलब्ध कराई है।’’
कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत टाटा ट्रस्ट द्वारा यह
सुविधा स्टेशनों पर उपलब्ध कराई गई है।
इन्दु ,
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY