देश की खबरें | रिहाई के लिए पात्र बंदियों के लिए 'उन्मुक्त' अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में समय से पूर्व रिहाई के लिए पात्र बंदियों के लिए 'उन्मुक्त' अभियान की शुरूआत की गई है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

रायपुर, 31 जुलाई छत्तीसगढ़ में समय से पूर्व रिहाई के लिए पात्र बंदियों के लिए 'उन्मुक्त' अभियान की शुरूआत की गई है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर और जेल विभाग रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में ‘उन्मुक्त’ अभियान की शुरूआत की गई है और इस अभियान के तहत उन दोषसिद्ध सजायाफ्ता बंदियों को रिहा किया जाएगा, जो राज्य शासन की नीति के अनुसार समय-पूर्व रिहाई के लिए पात्र हैं।

उन्होंने बताया कि यह अभियान उच्चतम न्यायालय द्वारा एक प्रकरण में दिए गए निर्देश के आधार पर प्रारंभ किया गया है।

उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश और बिहार राज्य को यह दायित्व सौंपा है कि वह एक अगस्त से पायलट प्रोजेक्ट को लागू कर पात्र दोषसिद्ध बंदियों को रिहा करने की आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा द्वारा इस अभियान की बारिकी से निगरानी की जा रही है। राज्य के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष को यह आदेश दिया गया है कि वह जेल प्रशासन की आवश्यक मदद करें।

अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत पात्र दोषसिद्ध बंदियों की पहचान करते हुए उनकी ओर से आवेदन प्रस्तुत कराकर तथा आवश्यक दस्तावेज संकलित कर उन्हें रिहा कराने की कार्यवाही की जाएगी और यदि किसी पात्र बंदी का आवेदन निरस्त किया जाता है तब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा ऐसे बंदियों की ओर से विधिक सहायता उपलब्ध कराकर अपील की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू