विदेश की खबरें | फ्रांस:चाकू से किये गये हमले में बच्चों सहित कई लोग घायल,हमलावर गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गृह मंत्री गेराल्ड डारमेनिन ने कहा कि हमले की यह घटना एनेंसी शहर में हुई। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘एनेंसी में, एक मैदान में एक सशस्त्र व्यक्ति द्वारा चाकू से किये गये हमले में बच्चों सहित कई लोग घायल हो गये।’’
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि हमले में चार बच्चे और दो वयस्क व्यक्ति घायल हुए हैं।
अधिकारी ने आगाह किया कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि पूर्ण विवरण अभी नहीं मिल पाया है। अधिकारी ने कहा कि उन्हें घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है।
नेशनल पुलिस ने भी कहा कि घायलों में चार बच्चे शामिल हैं जिनमें दो गंभीर रूप से जख्मी हैं।
पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल है।पुलिस ने घायलों की संख्या में वृद्धि होने का अंदेशा जताया है।
स्थानीय सांसद एंटनी आरमंड ने ट्विटर पर कहा कि बच्चों पर खेल के मैदान में हमला किया गया।
बीएफएमटीवी की खबर के अनुसार, इस घटना को लेकर पेरिस में सांसदों ने संसद की कार्यवाही के बीच में एक मिनट का मौन रखा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)