विदेश की खबरें | फ्रांस ने सर्कस और मरीन पार्क में जंगली जानवरों के इस्तेमाल पर रोक लगाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फ्रांस की पारिस्थितिक परिवर्तन मंत्री बारबरा पोम्पिली ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि आगामी वर्षो में एक जगह से दूसरी जगह लगाए जाने वाले सर्कसों में भालू, बाघ, शेर, हाथी और अन्य जंगली जानवरो के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी।
फ्रांस की पारिस्थितिक परिवर्तन मंत्री बारबरा पोम्पिली ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि आगामी वर्षो में एक जगह से दूसरी जगह लगाए जाने वाले सर्कसों में भालू, बाघ, शेर, हाथी और अन्य जंगली जानवरो के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि फ्रांस के तीन मरीन पार्क न डॉल्फिन और व्हेल्स को ला पाएंगे और न ही उनका प्रजनन करा पाएंगे।
उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों के साथ हमारे संबंधों का नया काल शुरू करने का समय है।
उन्होंने कहा कि पशुओं की भलाई प्राथमिकता है।
यह भी पढ़े | Shahbaz Sharif Arrested: पाकिस्तान पूर्व पीएम नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार.
पोम्पिली ने कहा कि अगले पांच साल में मिंक की फार्मिंग को भी खत्म करने के लिए उपाय किए जाएंगे। इस पशु को उसके फर के लिए पाला जाता है।
मंत्री ने कहा कि यह प्रतिबंध चिड़ियाघर आदि पर लागू नहीं होंगे।
पोम्पिली ने सर्कसों में पशुओं पर रोक की कोई समयसीमा नहीं दी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)