देश की खबरें | कोविड-19 से निपटने में मदद के लिये फ्रांस ने वेंटिलेटर, जांच किट भारत को सौंपे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फ्रांस ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के तहत मंगलवार को भारत को वेंटिलेटर, जांच किट और अन्य मेडिकल उपकरण सौंपे।
नयी दिल्ली,28 जुलाई फ्रांस ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के तहत मंगलवार को भारत को वेंटिलेटर, जांच किट और अन्य मेडिकल उपकरण सौंपे।
भारत में फ्रांस के राजूदत एमैनुएल लेनिन ने फ्रांसीसी वायुसेना के एक विशेष विमान से सहायता सामग्री यहां पहुंचने के बाद पालम एयर फोर्स स्टेशन पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी को मेडिकल उपकरण सौंपे।
यह भी पढ़े | मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, बुधवार, गुरुवार को होगी भारी बारिश.
फ्रांसीसी राजदूत ने ट्वीट किया, ‘‘फ्रांस से आये कोविड-19 मेडिकल उपकरण इंडियन रेड क्रॉस महासचिव आर के जैन को सौंप कर खुश हूं। ’’ उन्होंने मेडिकल उपकरण सौंपे जाने की तस्वीर भी ट्वीट के साथ साझा की।
उन्होंने कहा, ‘‘फ्रांस ने इससे पहले भारत को फ्रांसीसी विकास एजेंसी से जरिये 20 करोड़ यूरो की वित्तीय सहायता भी दी है। ’’
यह भी पढ़े | कोरोना के पंजाब में 612 नए मरीज पाए गए: 28 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
फ्रांस दूतावास के एक बयान के मुताबिक फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैकों ने भारत को मेडिकल उपकरण दान में दिये जाने की घोषणा की थी।
इसमें कहा गया था कि मेडिकल सहायता पैकेज के तहत भारत को फ्रांस 50 ओरीसीस-3 वेंटिलेटर और 70 युवेल 830 वेंटिलेटर दान कर रहा है।
बयान में कहा गया कि फ्रांस द्वारा दान में दिये गये मेडिकल उपकरण में 50,000 अत्यधिक गुणवत्ता वाले सीरोलॉजिक जांच किट भी शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)