विदेश की खबरें | फ्रांस : नौ महीने के बाद खुला एफिल टॉवर, प्रवेश के लिए दिखाना होगा कोविड टीकाकरण पास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी.

पेरिस, 16 जुलाई (एपी) फ्रांस में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के मामले सामने आने के बावजूद विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर को नौ महीने के बाद शुक्रवार से आम लोगों के लिए खोला जा रहा है।

फ्रांस में पिछले वर्ष अक्टूबर में कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण पेरिस की ”आयरन लेडी” के नाम से मशहूर एफिल टॉवर को बंद कर दिया गया था। फ्रांस में पिछले माह कई बड़े पर्यटन स्थलों को दोबारा खोल दिया गया, लेकिन मरम्मत कार्यों की वजह से एफिल टॉवर को बंद ही रखा गया था।

फ्रांस में कोविड-19 की चौथी संभावित लहर को रोकने के लिए कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने नयी पाबंदियां लागू करने की घोषणा की है। नये नियमों के मुताबिक सभी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए कोविड-19 रोधी टीके की खुराक लेना अनिवार्य कर दिया गया है जबकि एफिल टॉवर समेत अन्य स्थानों पर बने रेस्तरां में प्रवेश करने के लिए कोविड-19 टीकाकरण पास दिखाना होगा।

फ्रांस में स्मारकों में प्रवेश करने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड-19 के पूर्ण टीकाकरण का पास दिखाना होगा। कोविड-19 जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर भी उन्हें प्रवेश की अनुमति होगी। एफिल टॉवर में प्रतिदिन अब केवल 10 हजार लोगों को ही प्रवेश करने की अनुमति होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\