MP Borewell Incident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में खुले बोरवेल में गिरी 4 साल की बच्ची को रेस्क्यू करने के बाद मौत, मामा के घर आई थी रहने- VIDEO

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मंगलवार को एक बोरवेल में गिरी चार वर्षीय बच्ची की बुधवार सुबह भोपाल के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी

MP Borewell Incident

MP Borewell Incident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मंगलवार को एक बोरवेल में गिरी चार वर्षीय बच्ची की बुधवार सुबह भोपाल के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाले जाने के कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि बच्ची की पहचान माही के रूप में की गयी है. उसे देर रात करीब दो बजकर 45 मिनट पर बोरवेल से जीवित बाहर निकाला गया था और पचोर के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गयी.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिया ने बताया कि इसके बाद बच्ची को करीब 70 किलोमीटर दूर भोपाल में सरकारी हमीदिया चिकित्सालय ले जाया गया जहां सुबह करीब छह बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव बच्ची के परिजनों को सौंपा जाएगा. यह भी पढ़े: MP Borewell Incident Video: विदिशा में बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची हार गई जिंदगी की जंग, रेस्क्यू के बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Vidoe:

राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि माही मंगलवार शाम को एक खेत में खुले पड़े बोरवेल में गिर गयी थी और विशेषज्ञों के एक दल ने करीब 25 फुट गहरायी का एक समानांतर गड्ढा खोदकर उसे बचाया था। वह जमीन से 22 फुट नीचे फंस गयी थी. उन्होंने बताया कि यह घटना बोड़ा पुलिस थाने के तहत आने वाले पिपलिया रसोदा गांव में हुई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MP: जिंदगी की जंग हार गई सृष्टि, 55 घंटे से बोरवेल में फंसी थी मासूम, सीएम शिवराज ने जताया दुख

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू