देश की खबरें | नालंदा में बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे को सुरक्षित बचाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के नालन्दा जिले के कुल गांव में रविवार को एक बोरवेल में गिरे चार वर्षीय लड़के को आठ घंटे के अभियान के बाद सुरक्षित बचा लिया गया।
बिहारशरीफ, 23 जुलाई बिहार के नालन्दा जिले के कुल गांव में रविवार को एक बोरवेल में गिरे चार वर्षीय लड़के को आठ घंटे के अभियान के बाद सुरक्षित बचा लिया गया।
डोमन मांझी का पुत्र शिवम कुमार 50 फुट गहरे खुले बोरवेल में गिरकर फंस गया था।
जिलाधिकारी शशांक ने संवाददाताओं को बताया, "घटना रविवार सुबह की है। जिला प्रशासन के स्थानीय अधिकारियों को जब घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। आपदा मोचन बल के अधिकारियों को भी बुलाया गया। अंततः राष्ट्रीय आपदा राहत बल की मदद से बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया।"
उन्होंने बताया कि बच्चे को शाम 5.20 बजे निकाला गया।
उन्होंने कहा, ‘‘बच्चे को बचाने में लगभग आठ घंटे लग गए। बचाव अभियान में लगे अधिकारियों ने बोरवेल में लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखी। बच्चे को बाहर निकालने के बाद, हमने उसे जांच के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेजा, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।"
पत्रकारों से बात करते हुए बच्चे की मां ने कहा कि वह खेत में काम करने आई थी और उसका बेटा भी उसके साथ आया था, इसी दौरान उसका बच्चा खेत में खुले बोरवेल में गिर गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)