देश की खबरें | चौपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेगूसराय जिले के लाखो पुलिस चौकी अंतर्गत एक पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर हुए सड़क हादसे में एक वाहन पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेगूसराय (बिहार), 26 जुलाई बेगूसराय जिले के लाखो पुलिस चौकी अंतर्गत एक पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर हुए सड़क हादसे में एक वाहन पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

लाखो पुलिस चौकी प्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब पांच लोग चौपहिया वाहन में सवार होकर शनिवार को मुफस्सिल थाना अंतर्गत कंकौल गांव से कासिमपुर लौट रहे थे।

यह भी पढ़े | Coronavirus: राजस्थान में COVID-19 के 611 नए मामले आए सामने, कुल संख्या 35,909 हुई.

शर्मा ने बताया कि कासिमपुर लौटने के दौरान उक्त वाहन अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के एक नवनिर्मित डिवाइडर से टकरा गया, जिसे पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान चिंकू कुमार राय (24), पंकज राय (34), संतोष राय (35), बमबम महतो (24) एवं कारी महतो (26) के रूप में की गई है।

यह भी पढ़े | COVID-19 के दौरान जम्मू में ट्रेवा की सरपंच बलबीर कौर ने अपनी पंचायत में 30-बिस्तर वाला संगरोध बिस्तर बनाया- पीएम मोदी: 26 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि वाहन में सवार चार लोगों- चिंकू, पंकज, राय और बमबम की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है ।

शर्मा ने बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी कारी को बेहतर इलाज के लिए रविवार सुबह पटना रेफर किया गया था, पर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Mega Block On 4 October: मुंबई लोकल से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर. 4 अक्टूबर को मेगा ब्लॉक, सेंट्रल, हार्बर, ट्रांस-हार्बर और वेस्टर्न लाइन की सेवाएं रहेंगी प्रभावित

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में देरी से लेवल-7 कर्मचारियों को ₹3.32 लाख तक का नुकसान! HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर पड़ सकता है बड़ा असर

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड