COVID-19 का दिल्ली में फिर बरपा कहर, एक दिन में चार हजार से अधिक नए मामले, 20 की मौत

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 4,039 नए मामले सामने आए. यह अब तक किसी एक दिन में सामने आये सर्वाधिक मामले हैं. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की कुल संख्या दो लाख से अधिक हो गयी वहीं मृतकों की संख्या भी बढ़कर 4,638 हो गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

कोरोना से जंग | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में बुधवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के 4,039 नए मामले सामने आए. यह अब तक किसी एक दिन में सामने आये सर्वाधिक मामले हैं. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की कुल संख्या दो लाख से अधिक हो गयी वहीं मृतकों की संख्या भी बढ़कर 4,638 हो गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

महामारी शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब नगर में एक दिन में 4,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. इससे पहले 23 जून को सबसे अधिक 3,947 मामले सामने आए थे. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 20 मरीजों की मौत हो गयी. यह भी पढ़े- Sharad Pawar on Kangana Ranaut: शरद पवार ने कहा- अगर BMC ने नियम के अनुसार कंगना रनौत के ऑफिस में तोड़क कार्रवाई की है तो यह सही है

इसमें बताया गया है कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 22,377 से बढ़कर 23,733 हो गई।

बुधवार को जारी बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,638 हो गई है और कुल मामलों की संख्या 2,01,174 हो गयी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड