देश की खबरें | जम्मू में मुठभेड़ में कश्मीर जा रहे चार आतंकवादी ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू के सिधरा इलाके में बुधवार को सुबह सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ के बाद भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस के एक अधिकारी ने इसे गणतंत्र दिवस से पहले एक ‘‘बड़ी सफलता’’ बताया।

जम्मू, 28 दिसंबर जम्मू के सिधरा इलाके में बुधवार को सुबह सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ के बाद भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस के एक अधिकारी ने इसे गणतंत्र दिवस से पहले एक ‘‘बड़ी सफलता’’ बताया।

पाकिस्तान से घुसपैठ के बाद आतंकवादी एक ट्रक में सवार हो कश्मीर की तरफ जा रहे थे।

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने बताया कि ट्रक चालक हालांकि मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट सिधरा बाईपास इलाके में तवी पुल के पास घने कोहरे के बीच सुबह करीब साढ़े सात बजे मुठभेड़ शुरू हुई।

सेना की टाइगर डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल गौरव गौतम के साथ मौजूद सिंह ने मुठभेड़ स्थल पर पत्रकारों को बताया, “ट्रक से चार आतंकवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मारे गए आतंकवादियों के पास से सात एके राइफल, एक एम4 राइफल, तीन पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि जम्मू के नरवाल बाइपास इलाके में एक ट्रक से हाल ही में हथियार बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के “हाई अलर्ट” पर रहने के फलस्वरूप आतंकवादियों को ले जा रहे ट्रक को रोका गया।

एडीजीपी ने कहा, “(मारे गए) आतंकवादियों के कब्जे से बरामद सभी सामग्री की छानबीन और विश्लेषण किया जा रहा है। हमें समूह के बारे में पता नहीं है ... वे सीमा पार से आए थे या नहीं, यह जांच का विषय है। अभी इतना ही बता सकते हैं कि ट्रक जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था।”

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन आतंकियों की गिरफ्तारी और नवंबर में नरवाल बाईपास में एक तेल टैंकर से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर थीं।

सिंह ने कहा, “26 जनवरी के जश्न से पहले (बरामदगी के बाद) सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल हम सभी एक साथ हाई अलर्ट पर हैं। सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है और (सुरक्षा) शिविरों को भी अधिक सुरक्षित किया गया है। यही वजह है कि हम उनकी साजिश को नाकाम करने में सफल रहे।”

उनसे पूछा गया कि क्या समूह को पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद कमांडर आशिक नेंगरू ने भेजा था, जिसका हाल ही में पुलवामा जिले में अतिक्रमित सरकारी भूमि पर बना घर ध्वस्त कर दिया गया था। इस पर उन्होंने कहा, “हमें अभी तक इस समूह के नेंगरू के साथ किसी भी संबंध के बारे में पता नहीं है।”

उन्होंने कहा, “समूह की संबद्धता और मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हुई है।”

कोहरे के मौसम का फायदा उठाकर इस तरफ आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ करने के प्रयासों संबंधी किसी भी खुफिया सूचना के बारे में एक अन्य सवाल के जवाब में, अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार किए जाने के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं थी।

उन्होंने कहा कि ट्रक से संदिग्ध संचालन के बाद यह सेना और पुलिस का संयुक्त अभियान था। सिंह ने कहा, “ट्रक के संदिग्ध प्रतीत होने पर उसका पीछा किया गया और सिधरा नाके के पास रोका गया। तभी उसका चालक शौच जाने के बहाने भाग निकला।”

सिंह ने बताया कि पुलिस ट्रक की तलाशी शुरू कर ही रही थी, तभी अंदर छिपे आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

मेजर जनरल गौतम ने कहा कि अगले कुछ घंटों के बाद एक स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी और “हम अधिक विवरण साझा करने में सक्षम होंगे”।

जम्मू क्षेत्र को ध्यान में रखकर आतंकी गतिविधियों के बढ़ने पर सैन्य अधिकारी ने कहा, “आतंकवादियों की साजिश के बारे में कुछ भी सटीक तौर पर नहीं कहा जा सकता। यह एक संभावना हो सकती है और किसी भी चुनौती से निपटने के लिये हमें सतर्क रहना होगा।”

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने पहले ‘पीटीआई-’ को बताया था कि अभी तक तीन आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा था, ‘‘ यह संख्या अधिक हो सकती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट