विदेश की खबरें | यूक्रेन के इशारे पर रूसी सैन्य अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने के आरोप में चार संदिग्ध गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पिछले हफ्ते रूस के एक शीर्ष जनरल की हत्या कर दी गई थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पिछले हफ्ते रूस के एक शीर्ष जनरल की हत्या कर दी गई थी।

संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने एक बयान में कहा कि उसने रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने के आरोप में चार रूसी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

एफएसबी ने कहा कि हमलों के संदिग्ध आरोपी रिमोट नियंत्रित कार बम के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों में से एक को मारने की साजिश रच रहे थे। इसने कहा कि एक अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारी की हत्या लिफाफे में छिपे विस्फोटक उपकरण से की जानी थी। एजेंसी ने उन सैन्य अधिकारियों का नाम नहीं बताया जिन्हें कथित साजिश में निशाना बनाया गया था।

एफएसबी ने एक वीडियो जारी किया जिसमें संदिग्धों की गिरफ्तारी और पूछताछ को दिखाया गया है। हालांकि उनके नाम नहीं बताए गए हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की 17 दिसंबर को उनके अपार्टमेंट के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर पर रखे बम में विस्फोट के जरिए हत्या कर दी गई थी। किरिलोव के सहायक भी हमले में मारे गए थे जिसकी जिम्मेदारी यूक्रेन ने ली है।

एफएसबी ने मध्य एशियाई देश उज्बेकिस्तान के एक नागरिक को भी गिरफ्तार किया है। एजेंसी का दावा है कि उसे यूक्रेन की विशेष सेवाओं ने भर्ती किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\